World: विवादित नक्शा पास होने पर बोला भारत- नेपाल ने सीमा-विवाद सुलझाने के नियमों को तोड़े, हिंदी खबर- updated24
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि यह बातचीत सीमा विवाद को सुलझाने के नियम का उल्लंघन है। अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमने इस मामले पर पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
रिपोर्ट : राजेन्द्र कुमार, नई दिल्ली
भारत ने नेपाल की संसद के विवादित नक्शे पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नेपाल का दावा ऐतिहासिक तथ्यों या सबूतों पर आधारित नहीं है और न ही इसका कोई मतलब है। नेपाल द्वारा किया गया दावा मान्य नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल का यह कदम सीमा विवाद को बातचीत से निपटाने के नियम का उल्लंघन है। अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमने देखा है कि मानचित्र में संशोधन का प्रस्ताव नेपाल की संसद में पारित किया गया है। हमने इस मामले पर पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
बता दें कि शनिवार को नेपाल की संसद में विवादित नक्शे में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है। नए नक्शे में भारत के तीनों भाग- कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा शामिल हैं। 275 सदस्यों वाली नेपाली संसद को इस विवादास्पद विधेयक के पक्ष में 258 वोट मिले।
क्या है भारत नेपाल के सिमा विवाद का पूरा मामला (kya hai bharat china ke sima vivad ka pura mamla):
सीमा विवाद के कारण भारत और नेपाल के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। 8 मई को, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख से धारचूला तक सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद नेपाल ने विरोध जताया, लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया। 18 मई को, नेपाल ने एक नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन क्षेत्रों लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया।
भारत और नेपाल में सीमा विवाद चल रहा है (bharat nepal sima vivad):
8 मई को, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख से धारचूला तक सड़क का उद्घाटन किया। नेपाल ने इसके बाद लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया। 18 मई को, नेपाल ने एक नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन क्षेत्रों लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया।
इसी तरह फ़टाफ़ट खबरों के लिए ऐसे दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, पाए और भी दुनिया भर की खबरें |
खबरों के लिए इस न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपडेट्स पाते रहें।
https://www.updated24.com/
https://www.updated24.com/