Whatsapp: व्हाट्सएप स्टिकर पर अपनी तस्वीरें कैसे बनाएं, जानिए क्या है तरीका- Updated24
व्हाट्सएप पर स्टिकर भेजने का चलन तेजी से बढ़ा है और अब आप अपनी तस्वीर के स्टिकर भी बना सकते हैं और अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। आइए जानते हैं फोटो स्टिकर बनाने का आसान तरीका।
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इस ऐप को शानदार बनाने के लिए व्हाट्सएप में स्टिकर फीचर जोड़ा गया था। हर कोई इस सुविधा का उपयोग नहीं करता है। यूजर्स व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों को अपने फोटो स्टिकर भी भेज सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
अपने फोटो स्टिकर बनाने के लिए, उपयोगकर्ताओं को थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता है।
कैसे सेट करें अपनी फोटो व्हाट्सएप स्टिकर में (whatsapp sticker me apna picture kaise karen set) Process:
- आप Google Play Store से WhatsApp के लिए Sticker Maker डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के बाद, पर्सनल स्टिकर पैक खोलें। अब आपको फोटो से स्टिकर बनाने का विकल्प मिलेगा।
- अब एप में अपनी फोटो सेलेक्ट करें। आप चाहें तो फोटो का बैकग्राउंड भी हटा सकते हैं।
- इसके बाद उन सभी तस्वीरों को जोड़ें जिन्हें आप पैक में स्टिकर बनाना चाहते हैं।
- अब आपके सामने ऐड का विकल्प आएगा, उस पर क्लिक करें। अब ये स्टिकर व्हाट्सएप में दिखाई देंगे।
- अंत में व्हाट्सएप खोलकर आप इन स्टिकर को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेज सकते हैं।
ऐसे ही और मजेदार खबरों के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
खबरों के लिए इस न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपडेट्स पाते रहें।
https://www.updated24.com/
https://www.updated24.com/